सरदार सिंह भाटी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोदिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पार्षद सरदार सिंह भाटी के कार्यालय शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाज़ियाबाद मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे सभी कार्यकर्ताओ ने स्थानीय भाजपा पार्षद के साथ कार्यालय और आस पास क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। पार्षद ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक व प्रखर राष्ट्रवादी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके दर्शन से प्रेरित होकर केन्द्र व उप्र सरकार समाज के अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, सोनू चौधरी, नन्दलाल शर्मा, सोमनाथ चौहान, अशोक, साहिल, शिवम आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे